logo

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 56 वाहन चालकों के चालान; 9 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

खबर शेयर करें -

होटल और ढाबों में चलाया चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई

बागेश्वर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से संचालित अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 56 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इनमें पांच वाहनों के चालान न्यायालय के लिए प्रेषित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाउनी साहित्य के क्षेत्र में डॉ. हेम चंद्र दुबे को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

इसके अलावा पुलिस ने देर शाम ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए नौ व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट के रमाड़ी में होटल और गेस्ट हाउस का फायर रिस्क निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा उपकरण मिले दुरुस्त

पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने, शांति व्यवस्था प्रभावित करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही बाहरी क्षेत्रों से आकर बिना सत्यापन के रहने वाले व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित करने के लिए लगातार चेकिंग कर रही है, जो अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर अथवा वेश बदलकर रह रहे हों।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को किया सम्मानित, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य सत्यापन कराने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp