logo

कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग बदहाल, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे ग्रामीण

खबर शेयर करें -

मानसून की बारिश से सड़क की हालत और बिगड़ी, जगह-जगह गहरे गड्ढे और गिर रहे बोल्डर

कपकोट। पिंडर घाटी की लाइफलाइन माना जाने वाला कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। मानसून के दौरान हुई भारी बारिश ने सड़क की स्थिति को और अधिक खराब कर दिया है। मार्ग की बदहाल स्थिति से दर्जनों गांवों की बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। कई स्थानों पर सड़क की सतह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बारिश के दौरान पहाड़ियों से बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर गिरने से खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी प्रधानाचार्य धर्म सिंह के समर्थन में उतरा शिक्षक संघ

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की खराब स्थिति के कारण रोजमर्रा की आवाजाही भी जोखिम भरी हो गई है। क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए यह मार्ग आवागमन का प्रमुख साधन है, ऐसे में सड़क की लगातार बिगड़ती स्थिति लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  तहसील रोड पर थोक मोबाइल दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

सड़क की जर्जर हालत पर चिंता जताते हुए पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क को बदहाल हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन इसके सुधार के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। मानसून के दौरान मार्ग को भारी नुकसान पहुंचा है और समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

पूर्व विधायक ने कहा कि एक ओर कपकोट क्षेत्र के ग्रामीण नई सड़क की मांग को लेकर धरना देने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के प्रमुख मोटर मार्गों में शामिल कपकोट-कर्मी मार्ग बदहाली का शिकार है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत शुरू कराने तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  ओवरलोड मिली स्कूल बस, बागेश्वर पुलिस ने की कार्यवाही

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और सुगम यातायात को देखते हुए मार्ग को जल्द दुरुस्त किया जाना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp