logo

ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नियमों का उल्लघन करने वालो पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर:

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन* में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम* के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें 06 वाहन का माननीय न्यायालय का चालान किया गया ।
*पुलिस द्वारा देर सांय ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाते हुए होटल/ढाबों की चैकिंग की गयी जिसमें बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाकर 13 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया पुलिस द्वारा बाहरी क्षेत्रों से आए अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति जो अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रह रहे हैं ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर* लगातार चैकिंग की जा रही है । *सार्वजनिक स्थानों में शान्ति व्यवस्था भंग करने, बिना पुलिस सत्यापन रह रहे 12 व्यक्तियों के विरुद्ध* पुलिस एक्ट में चलानी कार्यवाही की गयी।
📢 बागेश्वर पुलिस की आम जनता से अपील:
• सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखें।
• शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने या कानून व्यवस्था को हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।
• यदि कहीं भी कोई हुड़दंग या अशांति फैलाता है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए बागेश्वर अग्निशमन विभाग अलर्ट, फायर स्टेशन में हुआ मॉक अभ्यास
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp