logo

राष्ट्रीय खेलों में प्रियांशु मेहता ने जीता कांस्य पदक

बागेश्वर। अनंदी अकादमी, बागेश्वर के प्रतिभावान छात्र प्रियांशु मेहता ने हरियाणा के पानीपत में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ ही जनपद का भी नाम गौरवान्वित हुआ है। प्रियांशु मेहता, श्रीमती मंजू मेहता एवं श्री हीरा सिंह मेहता के पुत्र हैं। … Read more

कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग बदहाल, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे ग्रामीण

मानसून की बारिश से सड़क की हालत और बिगड़ी, जगह-जगह गहरे गड्ढे और गिर रहे बोल्डर कपकोट। पिंडर घाटी की लाइफलाइन माना जाने वाला कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। मानसून के दौरान हुई भारी बारिश ने सड़क की स्थिति को और अधिक खराब कर दिया है। मार्ग की … Read more

खेल महाकुंभ में बागेश्वर की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन, खो-खो और वॉलीबाल में प्रथम

बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत सांसद स्तरीय अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में विधानसभा बागेश्वर की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चमोली जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में 26 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीमों और खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में पदक हासिल … Read more

रैबीज से बचाव को लेकर जिला अस्पताल में जागरूकता संगोष्ठी

बागेश्वर। विश्व रैबीज दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल बागेश्वर में रैबीज जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने रैबीज की रोकथाम, प्राथमिक उपचार और समय पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों को जागरूक किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुमार आदित्य तिवारी ने कहा … Read more

कराला पालड़ी में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 18 शिकायतें दर्ज

बागेश्वर। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कराला पालड़ी में सोमवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक पार्वती दास ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के … Read more

काफलीगैर में खुलेगा नवीन राजकीय महाविद्यालय, 18 पदों को शासन की मंजूरी

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर के काफलीगैर क्षेत्र को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में नवीन राजकीय महाविद्यालय की स्थापना और उसके संचालन के लिए 18 पदों के सृजन को शासन ने मंजूरी दे दी है। शासन के उच्च शिक्षा की ओर से जारी आदेश के तहत महाविद्यालय में 13 नियमित और … Read more

कांग्रेस का भारी विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन के बाद जिला कार्यालय तक निकाला मार्च,निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

बागेश्वर। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर आज बागेश्वर में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए … Read more