logo

नारायण सिंह जंत्वाल का निधन उत्तराखंड की क्षेत्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति : वरुण चंदोला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं प्रखर राज्य आंदोलनकारी नारायण सिंह जंत्वाल के निधन पर कपकोट विधानसभा क्षेत्र से यूकेडी के घोषित प्रत्याशी सीए वरुण चंदोला ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 66 वर्ष की आयु में दिल्ली स्थित एम्स में उपचार के दौरान जंत्वाल का निधन उत्तराखंड की क्षेत्रीय राजनीति और उत्तराखंड क्रांति दल के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास भवन में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का शुभारंभ, सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

चंदोला ने कहा कि नारायण सिंह जंत्वाल छात्र राजनीति के दौर से ही जनसरोकारों से जुड़े रहे और उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह एक अनुभवी राजनीतिज्ञ, प्रखर विचारक और बेदाग छवि वाले जननेता थे। राज्य की मूल अवधारणा, पहाड़ के विकास और क्षेत्रीय अस्मिता के सवालों पर उनकी स्पष्ट सोच और प्रतिबद्धता उन्हें विशिष्ट बनाती थी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

उन्होंने बताया कि हाल ही में उत्तराखंड क्रांति दल की उत्तराखंड उत्थान यात्रा के दौरान जंत्वाल का कुमाऊं आगमन हुआ था। इस दौरान कपकोट क्षेत्र में उनसे मुलाकात और संवाद का अवसर मिला। उत्तराखंड के भविष्य, पर्वतीय क्षेत्रों की चुनौतियों और राज्य निर्माण की मूल भावना को लेकर उनके विचार बेहद प्रेरणादायक थे।

चंदोला ने कहा कि जंत्वाल का संघर्ष, वैचारिक प्रतिबद्धता और उत्तराखंड के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी राजनीतिक मार्गदर्शक और समर्पित राज्य आंदोलनकारी खो दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत नियमों का उल्लघन करने वालो पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारजनों एवं उत्तराखंड क्रांति दल के सभी कार्यकर्ताओं को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp