logo

चण्डिका मंदिर के पास जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें -

दीपावली पर्व को लेकर अलर्ट मोड पर बागेश्वर पुलिस और अग्निशमन विभाग, त्वरित कार्रवाई कर आग पर पाया काबू

बागेश्वर। दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी बीच रविवार रात चण्डिका मंदिर के समीप जंगल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। धार्मिक स्थल के पास आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश

जानकारी के अनुसार, रविवार रात 8 नवंबर को फायर स्टेशन बागेश्वर को चण्डिका मंदिर के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशों के क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने वॉटर टेंडर वाहन से पानी की पंपिंग कर हौज पाइप के माध्यम से मंदिर के समीप झाड़ियों में लगी आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास भवन में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का शुभारंभ, सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

फायर कर्मियों ने सूझबूझ और मुस्तैदी का परिचय देते हुए आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। काफी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा प्रशासन, नोडल अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर दीपावली के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग को सतर्क रहने और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

आग बुझाने वाली टीम में ये रहे शामिल

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक, डीवीआर जगदीश सिंह, एफएम अनिकेत सिंह, एफडब्ल्यू अंजना, दिव्या, काजल, लोकेश और रीता राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp