logo

भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की मूल अवधारणा और पहचान को किया कमजोर : हरीश ऐठानी

खबर शेयर करें -

राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता, रोजगार, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर सरकार को घेरा

बागेश्वर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश ऐठानी ने भाजपा सरकार पर उत्तराखंड राज्य की मूल अवधारणा और पहचान को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने जिस उत्तराखंड का सपना देखा था, उसमें युवाओं के लिए रोजगार, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं, महिला सम्मान तथा पहाड़ों से पलायन रोकना प्रमुख प्राथमिकताएं थीं, लेकिन आज प्रदेश अपने मूल उद्देश्यों से भटक गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में ऐठानी ने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण 42 आंदोलनकारियों की शहादत और हजारों लोगों के लंबे संघर्ष, त्याग एवं बलिदान के बाद हुआ था। राज्य गठन के पीछे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, पलायन रोकने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी और पर्यटन को बढ़ावा देने की स्पष्ट परिकल्पना थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दे पीछे छूट गए हैं। प्रदेश रेत-बजरी, शराब, महिला उत्पीड़न और मंत्रियों से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चा में रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने से युवा पलायन करने को मजबूर हैं। पहाड़ों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, वहीं महिलाएं भी सुरक्षा और सम्मान को लेकर परेशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

हरीश ऐठानी ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक प्रदेश नहीं, बल्कि लाखों लोगों के संघर्ष, शहादत, स्वाभिमान और भावनाओं का प्रतीक है। राज्य आंदोलनकारियों ने जिस सपने के साथ अलग राज्य की लड़ाई लड़ी थी, उसे साकार करना सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता के अधिकारों, सम्मान और प्रदेश की अस्मिता की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  17 दिन से लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव थुणाई नदी किनारे से बरामद, क्षेत्र में मचा हड़कंप

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसी किशन गिरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं संगठन महामंत्री सुरेश खेतवाल, महेश पंत, गौरव पाठक, खजान बघरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp