logo

युवा महोत्सव में लोक संस्कृति की दिखी झलक, लोकनृत्य और लोकगीत में प्रतिभागियों ने बिखेरे रंग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को ऑडिटोरियम हॉल बागेश्वर में हुआ। महोत्सव में युवाओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, भाषण और नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बागेश्वर विधायक पार्वती दास मौजूद रहीं। इस दौरान अतिथियों ने युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ ही उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आने का संदेश दिया। जनपद स्तरीय महोत्सव में कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें कन्ट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा ने प्रथम, महिला मंगल दल पोखरी ने द्वितीय और कपकोट की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में गरुड़ की टीम प्रथम, सक्षम डांस एकेडमी बागेश्वर द्वितीय और कपकोट की टीम तृतीय स्थान पर रही। एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता में रुचि मिरोला ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, एकल लोकगीत प्रतियोगिता में गरुड़ के दर्शन कुमार प्रथम, बागेश्वर के जयदीप द्वितीय और कपकोट की कुमकुम कोहली तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में बागेश्वर की लक्षिता टंगड़िया ने प्रथम, कपकोट की वाणी खेतवाल ने द्वितीय और गरुड़ की करुणा तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में कपकोट की टीम प्रथम, बागेश्वर की टीम द्वितीय और गरुड़ की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका गोपाल बोरा, हेमा आर्या, मोहन जोशी, दीप चन्द्र जोशी और डॉ. कपिल कुमार सहित अन्य निर्णायकों ने निभाई। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बागेश्वर रवीन्द्र कोहली, खेल प्रशिक्षक गणेश धपोला, रवीन्द्र हरड़िया, प्रकाश चन्द्र, ममता रावल, राजेश कुमार, मनोज कुमार, दीप पाण्डे, कैलाश कन्याल, कैलाश चन्द्र, नयन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय चन्दोला ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ के नर्गवाड़ी में खूनी वारदात, चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, बहू गंभीर घायल,आरोपी फरार
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp