logo

17 से 19 सितंबर तक होगा प्रसिद्ध कोट भ्रामरी मेला

खबर शेयर करें -

गरुड़। प्रसिद्ध कोट भ्रामरी मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्ष 2026 के तीन दिवसीय कोट भ्रामरी मेले का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर विकासखंड सभागार में पहली तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और मेला समिति के पदाधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

बैठक का संचालन एडवोकेट जेसी आर्या ने किया। विभागीय समीक्षा के दौरान दर्जा मंत्री एवं मेला संरक्षक शिव सिंह बिष्ट ने जल संस्थान समेत सभी संबंधित विभागों को मेले से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, यातायात, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों को अपने-अपने स्तर से आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  बीज युक्त राखियों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों को बांटी राखियां

मेले में बाहर से आने वाले व्यापारियों के लिए स्टॉल लगाने की उचित व्यवस्था की जाएगी। वहीं श्रद्धालुओं और मेलार्थियों की सुविधा को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था प्राथमिक विद्यालय परिसर में करने तथा पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

मेले से पहले बैजनाथ, कोट फुलवारी, चौफुला सहित प्रमुख मार्गों को झाड़ीमुक्त करने का निर्णय लिया गया, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। मेला समिति की अगली बैठक कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी, जिसमें जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  संगठन की मजबूती और विकास को लेकर मंडल पदाधिकारियों के साथ मंथन

मेला अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने कहा कि “यह नंदा देवी का मेला हम सभी का है। प्रसिद्ध तीन दिवसीय मेले को सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।” उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों से मेले की तैयारियों में सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

बैठक में मेला उपाध्यक्ष, ग्राम प्रधान मेटा डुंगरी, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, तहसीलदार निशा रानी, विधायक बागेश्वर एवं मेला संरक्षक पार्वती दास, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य बलवंत नेगी सहित मेला समिति के पदाधिकारी और विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिन बाद खीरगंगा नदी से बरामद हुआ व्यक्ति का शव, परिवार में मचा कोहराम

सांस्कृतिक संचालन समिति में घनश्याम जोशी, हरीश रावत, प्रकाश कोहली, अभय नेगी, ललित परिहार और प्रदीप गुर्रानी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रचार-प्रसार समिति में भगवत नेगी, महेश ठाकुर, मोहित, कृष्णा गढ़िया सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। मेला समिति के कोषाध्यक्ष के रूप में हेम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों को भी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp