logo

बागेश्वर में कांग्रेस के स्वागत समारोह में दिखी नेताओं के बीच खींचतान, हरीश रावत ने पहनी माला तो यशपाल आर्य लेकर बैठ गए

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के बागेश्वर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित स्वागत समारोह में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बीच माला पहनाने को लेकर जद्दोजहद जैसा नजारा सामने आया। हरीश रावत ने माला पहन ली, जबकि यशपाल आर्य माला लेकर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  मानदेय वृद्धि की मांग पूरी होने तक बीएलओ कार्य नहीं करेंगे आंगनबाड़ी कर्मचारी

शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ चुनाव संचालन समिति के सदस्य हरक सिंह रावत, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी स्वाति जोशी और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बागेश्वर पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए ‘कांग्रेस आई, कांग्रेस आई’ के नारे लगाए।

इसके बाद स्थानीय नरेंद्र पैलेस सभागार में कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मंच पर हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच माला पहनाने को लेकर हुई हलचल चर्चा का विषय बन गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में स्कूली बच्चों को सिखाए आग बुझाने के तरीके, अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

हालांकि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने पूरे घटनाक्रम को सामान्य मजाक बताया। उन्होंने कहा कि इसे किसी तरह की राजनीतिक खींचतान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाउनी साहित्य के क्षेत्र में डॉ. हेम चंद्र दुबे को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

प्रदेश प्रभारी के स्वागत के दौरान सामने आए इस घटनाक्रम ने कांग्रेस के कार्यक्रम को राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बना दिया। हालांकि प्रदेश प्रभारी ने इस मामले को लेकर कहा कि दोनों एक दूसरे का कर रहे थे सम्मान। नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp