logo

जिलाधिकारी ने हड़बाड़ में आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, पुनर्वास व सुरक्षा कार्यों का लिया जायजा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,

जिलाधिकारी ने गुरुवार को हड़बाड़ पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए बनाए गए नए भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान भवनों के आसपास और आंगन में आई दरारों को भी देखा और उनकी स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  कलश यात्रा के साथ देवी एवं दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज, विधायक पार्वती दास ने किया शुभारंभ

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि आपदा प्रभावित परिवारों के लिए जल्द स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को आंगन व आसपास की दरारों का स्थायी समाधान ढूंढने और सुरक्षात्मक कार्यों का विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर करने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा राहत एवं पुनर्वास से जुड़े सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कोलाज और पेपर क्राफ्ट से सीखने को बनाया जा रहा रोचक

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ग्रामीणों के घर सड़क से नीचे की ओर स्थित हैं। बारिश के दौरान सड़क का पानी घरों में न पहुंचे, इसके लिए उन्होंने पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जनता के विरोध के बाद हरकत में आया लोनिवि, बारिश में किया डामरीकरण जेसीबी से उखाडा

इस दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp