logo

साढ़े सात तोला सोना लेकर युवक के साथ गई युवती, डीएम से लगाई गुहार

खबर शेयर करें -

पिता और बड़ी बहन ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप, सीओ बोले- मामले की जांच जारी

बागेश्वर। घर से साढ़े सात तोला सोने के जेवर गायब होने के मामले में पिता ने अपनी 20 वर्षीय छोटी बेटी पर ही जेवर लेकर एक युवक के साथ जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता और बड़ी बहन ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने युवती और युवक की जल्द तलाश करने के साथ ही गायब जेवर बरामद कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी किनारे गिरे व्यक्ति को दमकल टीम ने सुरक्षित निकाला

पीड़ित पिता भुवन चंद्र मिश्रा के अनुसार, 18 नवंबर को घर से सोने के जेवर गायब होने का पता चला। आरोप है कि उनकी छोटी बेटी एक युवक के साथ घर से चली गई है। युवती पर बड़ी बहन के सोने के झुमके, नथ, पूंछी और मांगटीका साथ ले जाने का भी आरोप है। गायब जेवरों का कुल वजन करीब साढ़े सात तोला बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ ने किया सरस मार्केट और इंदिरा अम्मा भोजनालय का निरीक्षण

पिता का आरोप है कि मामले में कई बार पुलिस से शिकायत कर युवक और युवती की तलाश करने के साथ जेवर बरामद कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की ओर से केवल आश्वासन दिया जा रहा है। इससे परेशान होकर पिता और बड़ी बेटी ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द कार्रवाई कराने की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु बागेश्वर में राधा-कृष्ण मंदिर से निकली शोभायात्रा, नगर का माहौल हुआ भक्तिमय

इधर, सीओ अजय साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp