logo

डायट बागेश्वर में जिला स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों की गणनात्मक क्षमता को मिला नया आयाम

खबर शेयर करें -

जनपद स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता आयोजित, 70 छात्र हुए शामिल

बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर में बच्चों की गणनात्मक क्षमता एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए प्राथमिक स्तर के 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने कम समय में जटिल गणनाएँ हल कर अपनी मानसिक गणित क्षमता, एकाग्रता और स्मरण शक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों के आत्मविश्वास और तेजी से उत्तर देने की क्षमता ने सभी को प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश और भूस्खलन से छह ग्रामीण सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क प्रभावित

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य डॉ कुंदन रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अबेकस शिक्षा बच्चों में तेज़ गणना, आत्मविश्वास और तार्किक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे बच्चों में गणित के प्रति रुचि भी बढ़ती है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. भैरव दत्त पांडे ने गणित के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणित एक मूलभूत विषय है और इसे अनुभवात्मक एवं गतिविधि आधारित बनाने के लिए कक्षा कक्ष में अबेकस जैसे टूल्स का उपयोग किया जाना आवश्यक है। इससे बच्चों की समझ और सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है।
प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र अखिलेश गढ़िया और गौरव देव ने बताया कि यह प्रतियोगिता उन्हें बेहतर सीखने का अवसर प्रदान करती है। इसके माध्यम से वे गणित के जटिल प्रश्नों को आसानी और कम समय में हल करना सीखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विज्ञान संगोष्ठी में अवनी प्रियदर्शनी ने मारी बाजी, दक्शीष उपाध्याय दूसरे स्थान पर

इस अवसर पर शिक्षक, अभिभावक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क गांव तक पहुंची, फिर भी 11 किमी डोली का सफर, घायल ग्रामीण को बरसात में सड़क तक पहुंचाया

प्रतियोगिता तीन चरण सम्पन्न हुई। परिणामों में सरस्वती (बागेश्वर) ने प्रथम, रक्षित (कपकोट) ने द्वितीय तथा नैतिक (बागेश्वर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp