logo

बागेश्वर में 2.8 तीव्रता का भूकंप, जिले में नुकसान की सूचना नहीं

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : तहसीलों से जुटाई जानकारी, प्रशासन अलर्ट
बागेश्वर। जिले में मंगलवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप के बाद जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों से जानकारी जुटाई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप मंगलवार शाम छह बजकर 19 मिनट 25 सेकंड पर आया। इसका केंद्र 30.075 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.908 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई जमीन से पांच किलोमीटर नीचे बताई गई है। भूकंप की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तहसील स्तर पर स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन के अनुसार, अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। संबंधित क्षेत्रों से जानकारी जुटाने के साथ ही स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share on whatsapp