28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, ग्राहकों को पहले निपटाने होंगे जरूरी काम
नई दिल्ली। बैंक यूनियनों की ओर से 28 से 30 सितंबर 2026 तक देशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में नियमित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।
बैंक की ओर से ग्राहकों को जारी सूचना में कहा गया है कि हड़ताल के दौरान ATM, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं को उपलब्ध रखने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) सेवाएं भी जारी रखने की बात कही गई है।
बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि हड़ताल के दौरान किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए शाखा से जुड़े अपने जरूरी बैंकिंग कार्य 25 सितंबर 2026 तक या उससे पहले पूरे कर लें।
ग्राहकों को सलाह दी गई है कि नकद निकासी, चेक, दस्तावेज जमा करने अथवा अन्य शाखा संबंधी आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें, ताकि हड़ताल के दौरान उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।







