logo

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम उजागर करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाने की मांग करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

इस संबंध में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट और पिथौरागढ़ प्रभारी हरीश पांडे ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के परिजन अपनी बेटी को न्याय दिलाने और कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग को लेकर दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन्हें कथित तौर पर जबरन वहां से हटा दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने के अधिकार से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

यह भी पढ़ें 👉  डायट बागेश्वर में चार दिवसीय गणित कार्यशाला संपन्न, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों का दिया प्रशिक्षण

कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे और उनकी रैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि धनतेरस के दिन देहरादून के व्यापारियों के लिए कारोबार का महत्वपूर्ण अवसर होता है, लेकिन गृह मंत्री के दौरे के चलते बाजारों में दुकानें बंद कराई गईं, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ। उन्होंने गृह मंत्री के दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को आम जनता और व्यापारियों की परेशानियों का भी ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पूरी नकदी बरामद

प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने दुष्यंत गौतम का नाम अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी विवाद में सामने आने का हवाला देते हुए उनकी राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाया जाए। नेताओं ने सवाल उठाया कि आखिर वह कौन वीआईपी है, जिसका नाम सामने लाने की मांग अंकिता के परिजन लगातार कर रहे हैं और इस मामले में पूरी सच्चाई जनता के सामने क्यों नहीं रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीएमओ ने जारी की एडवाइजरी

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कथित वीआईपी को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए मामले की सभी पहलुओं से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp