logo

बागेश्वर में 444 पॉलीहाउस स्थापित करने का लक्ष्य, 353 किसानों ने किया आवेदन

खबर शेयर करें -

80 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे पॉलीहाउस, डीएम ने अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

बागेश्वर। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने और संरक्षित खेती को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित पॉलीहाउस योजना को गति देने के निर्देश जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना से जोड़ें।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत नियमों का उल्लघन करने वालो पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नाबार्ड की ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (RIDF) के अंतर्गत संचालित पॉलीहाउस योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को शेष लक्ष्यों की पूर्ति के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम्य विकास, सहकारिता, रेशम, मत्स्य एवं कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को विभागवार लक्ष्य आवंटित कर किसानों तक योजना की जानकारी पहुंचाने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि पॉलीहाउस के माध्यम से किसान प्रतिकूल मौसम में भी संरक्षित खेती कर सकेंगे। इससे फसलों की उत्पादकता बढ़ने के साथ ही किसानों की आय में भी इजाफा होगा। उन्होंने पात्र कृषकों को प्रोत्साहित कर अधिकाधिक आवेदन कराने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में स्वाभिमान मोर्चा की जनसभा, 2027 के चुनाव के लिए बदलाव का शंखनाद

जिला उद्यान अधिकारी कुलदीप जोशी ने बताया कि योजना के तहत किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर पॉलीहाउस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जनपद में 50 और 100 वर्ग मीटर आकार के कुल 444 पॉलीहाउस स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अब तक 353 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। शेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद बागेश्वर पहुंचे वरुण चंदोला, यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान जन सेवा केंद्र, स्वयं अथवा उद्यान सचल दल केंद्रों के माध्यम से आपुणि सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसान अपनी सुविधानुसार फर्म का चयन कर पॉलीहाउस स्थापित करा सकते हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित उद्यान, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp