logo

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ताइक्वांडो में जीते 8 स्वर्ण पदक

खबर शेयर करें -

बॉक्सिंग, क्रिकेट और अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान, सुनीता पंत ने अखिल भारतीय सिविल सर्विस प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

बागेश्वर। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बागेश्वर जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में 8 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं बॉक्सिंग, क्रिकेट, एथलेटिक्स और खो-खो में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें 👉  बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प, 27 नवंबर को निकलेगी जागरूकता रैली

प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में 8 स्वर्ण, बॉक्सिंग में 1 स्वर्ण तथा क्रिकेट में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा बॉक्सिंग में 5 रजत, खो-खो में 2 रजत, एथलेटिक्स में 1 कांस्य और बॉक्सिंग में 4 कांस्य पदक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  रात 10 बजे के बाद डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, बैजनाथ पुलिस ने संचालकों को थमाए नोटिस

वहीं, ब्लॉक खेल समन्वयक सुनीता पंत ने अखिल भारतीय सिविल सर्विस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 200 मीटर दौड़ में प्रथम तथा 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

जनपद के खिलाड़ियों और सुनीता पंत की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा राम, जिला खेल समन्वयक महिपाल गढ़िया, मनोज ड्याराकोटी, जिलाध्यक्ष दीपक रावत, दिलीप मेहरा, नवीन मिश्रा, जिला मंत्री, चंद्र प्रकाश चंदोला, भूपाल अल्मिया, कमला परिहार, किरन साह, खष्टी, पूनम सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े सात तोला सोना लेकर युवक के साथ गई युवती, डीएम से लगाई गुहार

उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि बागेश्वर के खिलाड़ी भविष्य में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp