logo

महाविद्यालय परिसर में एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में मारपीट, एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रेम दानू गंभीर घायल, प्रेम दानू ने लगाया हमले का आरोप, सौरभ जोशी ने नकारे आरोप

बागेश्वर। महाविद्यालय परिसर में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद हाथापाई हो गई। घटना में एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रेम दानू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल प्रेम दानू ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप … Read more

SSB की पर्वतारोहण टीम माउंट श्रीकंठ अभियान के लिए रवाना

देहरादून: राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) ने हरी झंडी दिखाकर SSB की महिला पर्वतारोहियों को माउंट श्रीकंठ अभियान के लिए रवाना किया, दल का नेतृत्व एवरेस्टर सुबोध कुमार चंदोला, वरिष्ठ क्षेत्राधिकारी, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के हाथों में है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की महिला पर्वतारोहण टीम के माउंट श्रीकंठ पर्वतारोहण अभियान का … Read more

केदारेश्वर मैदान की बदहाली ने ली बच्चे की परीक्षा, गड्ढे में पैर पड़ने से फ्रैक्चर

खराब खेल मैदान ने 13 वर्षीय बच्चे को पहुंचाई चोट, जांघ की हड्डी टूटी समय पर नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, एनडीआरएफ के वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया घायल कपकोट। केदारेश्वर मैदान में अभ्यास के दौरान एक 13 वर्षीय बच्चे के साथ हादसा हो गया। मैदान में बने गड्ढे में पैर पड़ने से बच्चे की जांघ … Read more

पेनाल्टी शूटआउट में मुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता खिताब

ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, नुमाइशखेत मैदान में उमड़ी दर्शकों की भीड़ बागेश्वर। ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में चल रहे ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मुंबई की टीम ने गढ़वाल डायमंड दिल्ली को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय में दोनों टीमों के … Read more

11.88 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

गिरीछीना रोड पर चेकिंग के दौरान एसओजी ने की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने गिरीछीना रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक को 11.88 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत … Read more

शस्त्रों से मशीनों तक, जिलेभर में गूंजे विश्वकर्मा पूजा के मंत्र

पुलिस लाइन, आइटीआइ, कारखानों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से हुआ पूजन बागेश्वर। शिल्प और तकनीक के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती गुरुवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। पुलिस लाइन से लेकर आइटीआइ, कारखानों, कार्यशालाओं और विभिन्न प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने अपने काम … Read more

कोट भ्रामरी मेले में बदली यातायात व्यवस्था,17 से 19 सितंबर तक लागू रहेगा प्लान, मंदिर परिसर जीरो जोन घोषित

बागेश्वर। डंगोली कोट भ्रामरी मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 17 से 19 सितंबर तक मेला क्षेत्र में विशेष यातायात प्लान लागू रहेगा। कोट मंदिर परिसर को सभी प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन घोषित किया गया है। वहीं, विभिन्न मार्गों से आने … Read more

डायल-112 पर फर्जी हत्या की सूचना देना पड़ा भारी, युवक का पुलिस एक्ट में चालान

बागेश्वर।। राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन डायल-112 पर फर्जी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना एक युवक को भारी पड़ गया। मंडलसेरा निवासी नवीन सिंह पुत्र मदन सिंह ने डायल-112 पर फोन कर पहले साथी के साथ मारपीट होने की सूचना दी। इसके कुछ ही देर बाद उसने साथी की हत्या किए जाने की सूचना देकर पुलिस … Read more

फुलवारी-फुलाचौरा सड़क आंदोलन 57वें दिन भी जारी, सरकार और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर हरीश ऐठानी ने उठाए सवाल

कपकोट। फुलवारी–फुलाचौरा–खाईधार–थलीधार मोटर मार्ग की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आंदोलन 57वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर पहुंचे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। हरीश ऐठानी ने कहा कि क्षेत्रवासी पिछले 57 दिनों से … Read more

पहले से सड़क सुविधा होने का हवाला देकर ग्रामीणों ने रुकवाया निर्माण, 15 दिन तक थमा रहेगा काम

कांडा। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कांडा-धपोलासेरा-सानीउडयार मोटर मार्ग से टिटौली होते हुए पालीबग्याली और चिफलेत तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध सामने आया है। ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर जेसीबी रुकवा दी और सड़क निर्माण कार्य बंद करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव पहले से … Read more