logo

बागेश्वर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पूरी नकदी बरामद

खबर शेयर करें -

पुलिस ने त्यूनेरा तहसील रोड से दबोचा आरोपी, चोरी के 15 हजार रुपये बरामद; पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में रहा है संलिप्त

बागेश्वर। घर का ताला तोड़कर नकदी और बैंक पासबुक चोरी करने के मामले में बागेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी 15 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को ग्राम फलटनिया चण्डिका निवासी एक महिला ने कोतवाली बागेश्वर में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नकद और बैंक पासबुक चोरी कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  वन पंचायत सरपंचों को 5000 रुपये मासिक मानदेय देने की मांग, 10 दिन का अल्टीमेटम

इस पर कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर संख्या 78/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(3) और 305(ए) में मुकदमा दर्ज किया गया। क्षेत्राधिकारी अजय शाह के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और सुरागरसी-पतारसी शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 3 नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर दिखेंगे ग्रामीण महिलाओं के उत्पाद

पुलिस ने मुखबिर की सूचना और गहन जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक कुमार (25) पुत्र दीपक कुमार, निवासी नुमाईशखेत, बागेश्वर को त्यूनेरा तहसील रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी 15 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध चोरी, लूट, चोरी का माल रखने, निषेधाज्ञा उल्लंघन और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित छह मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भैरूचपट्टा में खनन पट्टे का मामला गरमाया, ग्रामीणों की रोजी-रोटी बचाने को डीएम से हस्तक्षेप की मांग

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लतिका पंत, हेड कांस्टेबल ललित पाण्डे और कांस्टेबल उमेश सिंह शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp