logo

जिला कार्यालय में धरना प्रदर्शन आज भी रहा जारी।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पट्टाधारक नवीन कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा। वहीं क्रमिक अनशन का सातवां दिन रहा। धरना स्थल पर ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान का लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। नंदन कोहली और ललित कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे। दोनों का 24 घंटे का अनशन रविवार सुबह 10 बजे तक जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द लिखित रूप में समस्या का समाधान करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन को वसंत कुमार, भुवन वसंत, प्रकाश, लीला टम्टा, नंदन कोहली, ललित कुमार, विनोद कुमार, मुकेश चंद, कमलजीत, नवीन, प्रमोद कुमार, भगवत, करनाल, केवलानंद और अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने समर्थन दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को बताए अधिकार, पॉक्सो कानून की दी जानकारी
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp