logo

वन्यजीवों के बढ़ते आतंक पर संघर्ष वाहिनी मुखर, प्रभागीय वनाधिकारी को सौंपा 13 सूत्रीय मांगपत्र

बागेश्वर। वन्यजीवों से बढ़ते नुकसान और वन क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को लेकर संघर्ष वाहिनी ने प्रभागीय वनाधिकारी को 13 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि जंगली सूअर, बंदर, गुलदार और भालू के कारण ग्रामीणों की फसल, मवेशियों और जनजीवन को लगातार नुकसान हो रहा है। संगठन ने वन्यजीवों से हुए नुकसान … Read more

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत NCC कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा के एनसीसी कैडेट्स ने मंगलवार को मंडलसेरा क्षेत्र में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वृहद जागरूकता रैली निकाली। एनसीसी निदेशालय एवं 81 यूके बटालियन एनसीसी बागेश्वर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल कमलदीप के दिशा-निर्देशन में आयोजित रैली का नेतृत्व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन मोहन धामी ने किया। रैली के … Read more

गैस सिलेंडरों से भरा वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

बागेश्वर। कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर शनिवार को भौराधार के पास इंडेन गैस सिलेंडरों से भरा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में सवार तीन लोगों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार … Read more

वनाग्नि से निपटने को ग्रामीणों को दिया प्रशिक्षण,वन विभाग और द हंस फाउंडेशन ने आयोजित की कार्यशाला

बागेश्वर। वन विभाग और द हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में आज एक दिवसीय वॉलिंटियर फायर फाइटर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्या ने किया। इस दौरान ग्रामीणों को वनाग्नि नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण के दौरान SDRF, फायर … Read more

24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल समेत युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, पूछताछ के बाद मुकदमे में धाराएं बढ़ाईं बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के … Read more

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नवाचार और नए दृष्टिकोण जरूरी : पार्वती दास

अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के तत्वावधान में शैक्षिक संगोष्ठी एवं त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन आयोजित अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के तत्वावधान में शैक्षिक संगोष्ठी एवं त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता, वर्तमान शैक्षिक चुनौतियों, शिक्षण पद्धतियों में बदलाव और उनके समाधान को लेकर शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने अपने … Read more

मैग्नेसाइट कर्मियों ने दी 21 सितंबर से कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

प्लांट बंद होने से 5000 परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट, बैंक ऋण, आर्थिक पैकेज और रुकी पीएफ राशि जारी करने की मांग बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड काफलीगैर की गंभीर आर्थिक स्थिति, बंद पड़ी मशीनरियों और कर्मचारियों के बकाए भुगतान को लेकर अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर यूनियन ने आंदोलन तेज कर दिया है। यूनियन के पदाधिकारियों और … Read more

कोट भ्रामरी मेले में खाद्य विभाग का छापा, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

बाहरी क्षेत्रों से आए खाद्य कारोबारियों और स्टॉलों का किया औचक निरीक्षण, स्वच्छ खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश गरुड़। कोट भ्रामरी मेला डंगोली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गरुड़ क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड देहरादून तथा जिलाधिकारी बागेश्वर के निर्देशों के क्रम … Read more

माँ नंदा भगवती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

जयकारों और गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, झोड़ा-चांचरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां दोफाड़। माँ नंदा भगवती महोत्सव दोफाड़ का पारंपरिक विधि-विधान और धार्मिक उत्साह के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन क्षेत्र में आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की … Read more

खेल महाकुंभ में फल्यांटी ने जीती विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी, मिला एक लाख का पुरस्कार

बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक अंक हासिल कर न्याय पंचायत फल्यांटी ने विधायक चैंपियनशिप … Read more