logo

सड़क की मांग को लेकर आंदोलन होगा तेज, अब क्रमिक अनशन से आमरण अनशन तक की तैयारी

बागेश्वर। फुलवाड़ी, फुलाचौरा, खलीधार, खाईधार, सापुली, गुठण और ठांगधार क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब और तेज होगा। सड़क संघर्ष समिति ने आंदोलन की आगामी रणनीति घोषित करते हुए क्रमिक अनशन, रैली, चक्का जाम और आमरण अनशन का ऐलान किया है। समिति के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन रतन … Read more

रानीबाग बैरियर पर बड़ी कार्रवाई, वाहन के गुप्त केबिन से 270 टिन अवैध लीसा बरामद

हल्द्वानी। नैनीताल वन प्रभाग की ओर से अवैध लीसा (रेजिन) के परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रानीबाग बैरियर पर एक वाहन से 270 टिन अवैध लीसा बरामद किया है। मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वन विभाग … Read more

दो साल बाद भी नहीं बना कालापैर-कापड़ी झूला पुल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने सरकार को घेरा

बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र में रामगंगा नदी पर कालापैर-कापड़ी और नाचनी कस्बे को जोड़ने वाले प्रस्तावित झूला पुल का निर्माण दो वर्ष बाद भी शुरू नहीं होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने सरकार और क्षेत्रीय विधायक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण नहीं होने से बागेश्वर और पिथौरागढ़ … Read more

तीन लाख के चेक बाउंस मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को एक साल की सजा

बागेश्वर। तीन लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में सिविल जज (सीडी)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर की अदालत ने स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 3.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें से तीन लाख रुपये परिवादी … Read more

उफनती नदी में फंसे मजदूर के लिए देवदूत बने ग्राम प्रधान,जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू

कपकोट। लगातार बारिश से उफान पर आई नदी के बीच फंसे एक मजदूर के लिए उत्तरौड़ा के ग्राम प्रधान बीरेन्द्र कपकोटी देवदूत बनकर सामने आए। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने तेज बहाव वाली नदी में उतरकर बिहार निवासी मजदूर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस साहसिक अभियान के दौरान उनके पैर में चोट भी … Read more

बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें,बीमार महिला को 10 किमी डोली में ले जाना पड़ा

कपकोट: बागेश्वर जिले के कपकोट विकासखंड की ग्राम पंचायत वाछम के दूरस्थ तोक जातौली में आज भी सड़क और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए गंभीर संकट बना हुआ है। मंगलवार को 50 वर्षीय दुर्गा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी। मजबूरन ग्रामीणों ने … Read more

जनसुनवाई में डीएम सख्त, गलत बिजली बिलों पर अभियान चलाने के निर्देश

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर जताई नाराजगी, अनुपस्थित सीएमओ, पीडब्ल्यूडी व एनएच अधिकारियों को नोटिस बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष … Read more

जंतर-मंतर छात्र आंदोलन की जीत पर संघर्ष वाहिनी ने बांटी मिठाई

बागेश्वर: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चले छात्र आंदोलन की सफलता और देशभर के छात्रों की जीत का जश्न संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने पंत चौक में मिठाई बांटकर मनाया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने इसे देश के युवाओं की एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया। संघर्ष वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी … Read more

परीक्षाफल में सुधार की मांग को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, परीक्षा नियंत्रक का फूंका पुतला

बीए द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर के छात्रों ने परिणाम में गड़बड़ी का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर जताया आक्रोश बागेश्वर। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबद्ध बागेश्वर परिसर में एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर विश्वविद्यालय … Read more

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पर विहिप का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन, बागेश्वर से एक लाख हस्ताक्षर जुटाने का दावा बागेश्वर, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम … Read more