logo

परीक्षाफल में सुधार की मांग को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, परीक्षा नियंत्रक का फूंका पुतला

खबर शेयर करें -

बीए द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर के छात्रों ने परिणाम में गड़बड़ी का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर जताया आक्रोश

बागेश्वर। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबद्ध बागेश्वर परिसर में एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि बीए द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर, विशेष रूप से हिंदी साहित्य विषय के परीक्षा परिणाम में त्रुटियां हैं। इस संबंध में कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से परिणाम में सुधार की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
छात्रों ने कहा कि लगातार अनदेखी किए जाने से उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही परीक्षाफल में आवश्यक सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन किया तथा छात्रों के हित में शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई।

Share on whatsapp