logo

जंतर-मंतर छात्र आंदोलन की जीत पर संघर्ष वाहिनी ने बांटी मिठाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चले छात्र आंदोलन की सफलता और देशभर के छात्रों की जीत का जश्न संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने पंत चौक में मिठाई बांटकर मनाया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने इसे देश के युवाओं की एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया। संघर्ष वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि 36 दिनों तक चले छात्र आंदोलन की सफलता पूरे देश के युवाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि जब भी सरकार छात्रों की आवाज दबाने या मनमानी करने का प्रयास करेगी, देश का युवा वर्ग सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगा। वही अंकुर उपाध्याय ने कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ उनके परिवार भी मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने कहा कि यह केवल छात्र-छात्राओं की नहीं, बल्कि उन सभी परिवारों की जीत है, जिन्होंने अपने बच्चों के संघर्ष में उनका साथ दिया। संरक्षक रमेश कृषक ने कहा कि ऐसे समय में जब देश जाति और धर्म के मुद्दों में उलझा हुआ है, छात्र आंदोलन ने युवाओं को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होने की प्रेरणा दी है।

Share on whatsapp