logo

दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग अलर्ट, बाजार में चलाया जागरूकता अभियान

खबर शेयर करें -

व्यापारियों को आतिशबाजी के अवैध भंडारण और बिक्री पर दी चेतावनी, सरयू तट पर अस्थायी दुकानों का किया निरीक्षण

बागेश्वर। दीपावली पर्व को सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम ने मुख्य बाजार में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों को आतिशबाजी के सुरक्षित भंडारण और बिक्री को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  जिला कार्यालय में धरना प्रदर्शन आज भी रहा जारी।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक एवं प्रशिक्षु अग्निशमन अधिकारी सचिन सेमवाल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। फायर यूनिट ने मुख्य बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों को बताया कि आतिशबाजी का अवैध रूप से भंडारण न करें। मुख्य बाजार और रिहायशी भवनों के आसपास आतिशबाजी की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। आतिशबाजी की बिक्री केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में हाथी पर्वत की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार

अग्निशमन टीम ने दुकानदारों को अपनी दुकानों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने की हिदायत दी। इसके तहत पानी के ड्रम, बाल्टियां और अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखने के लिए जागरूक किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किया जा सके।

इसके अलावा टीम ने सरयू नदी के तट पर दीपावली के अवसर पर लगाई जाने वाली अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में बागेश्वर की बेटियों का दम, सात स्वर्ण समेत 16 पदक जीते

अग्निशमन विभाग ने व्यापारियों और आम लोगों से अपील की कि दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp