logo

उक्रांद ने संगठन विस्तार पर दिया जोर, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का संकल्प दोहराया

बागेश्वर (गरुड़) उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की ब्लॉक इकाई गरुड़ की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती और विस्तार पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में हर बूथ को मजबूत करने और अधिक से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित … Read more

राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में 60 वर्षीय भुवन चंद्र पनेरू बने युवाओं के लिए प्रेरणा

कपकोट (बागेश्वर)। बागेश्वर जनपद के कपकोट स्थित ऐतिहासिक केदारेश्वर मैदान में आयोजित राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता इन दिनों रोमांच, उत्साह और साहस का केंद्र बनी हुई है। देशभर से पहुंचे अनुभवी पैराग्लाइडर पायलटों एवं भारतीय सेना के प्रशिक्षित पायलटों की सहभागिता से यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बना रही है। इस प्रतियोगिता में … Read more

बजट में उत्तराखंड फिर उपेक्षित: हरीश ऐठानी ने उठाए गंभीर सवाल

बागेश्वर । वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने केंद्र सरकार के बजट को लेकर गहरी नाराज़गी जताते हुए कहा कि देश का बजट भले ही विकास के दावे कर रहा हो, लेकिन उत्तराखंड एक बार फिर हाशिये पर डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्य होने के कारण … Read more

केंद्र सरकार का बजट जनहितकारी, विकास को मिलेगी नई गति: शिव सिंह बिष्ट

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की प्रमुख विशेषताओं को पत्रकारों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यह बजट आमजन, किसानों, महिलाओं, युवाओं और पर्यटन क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। राज्य मंत्री … Read more

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर में आयोजित हुआ पूर्व छात्रा मिलन समारोह

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ बागेश्वर। पी.एम. श्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिव लाल वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बागेश्वर में शनिवार को पूर्व छात्रा मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर समारोह … Read more

बागेश्वर में वनाग्नि प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित

बागेश्वर। आगामी वनाग्नि सत्र को ध्यान में रखते हुए बागेश्वर वन प्रभाग द्वारा चिन्तन मंथन सभागार में “वनाग्नि प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम” के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रभागीय वनाधिकारी बागेश्वर ने की। कार्यशाला में अग्निशमन विभाग बागेश्वर से एफएसओ दिनेश चन्द्र पाठक ने प्रतिभागियों को … Read more

बागेश्वर में नशे के दुरुपयोग पर रोक को लेकर औषधि विभाग की विशेष पहल

बच्चों और युवाओं को मादक पदार्थों से बचाने हेतु समन्वय बैठक आयोजित बागेश्वर। जनपद में बच्चों एवं युवाओं में बढ़ते नशे और मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से औषधि निरीक्षक बागेश्वर पूजा रानी द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता एवं समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, मेडिकल … Read more

राष्ट्रीय एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी छाया रोमांच

बागेश्वर। कपकोट स्थित केदारेश्वर मैदान में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी उत्साह और रोमांच चरम पर रहा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे अनुभवी पैराग्लाइडर पायलटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सटीक लैंडिंग का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसका रोमांच भी बढ़ता … Read more

कपकोट पुलिस ने गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार

वारंटियों की धरपकड़ को लेकर बागेश्वर पुलिस का विशेष अभियान तेज बागेश्वर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों के शत-प्रतिशत निष्पादन के उद्देश्य से बागेश्वर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे … Read more

कपकोट में ₹3.02 करोड़ की लागत से बने नए इंटर कॉलेज भवन का विधायक सुरेश गड़िया ने किया उद्घाटन

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन से विद्यार्थियों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कपकोट (बागेश्वर)। विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। विधायक कपकोट सुरेश गड़िया ने शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा लगभग ₹3 करोड़ 2 लाख 62 हजार की लागत से निर्मित पीएम श्री स्व. पान सिंह गढ़िया राजकीय … Read more