logo

कपकोट पुलिस ने गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

वारंटियों की धरपकड़ को लेकर बागेश्वर पुलिस का विशेष अभियान तेज

बागेश्वर।
जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों के शत-प्रतिशत निष्पादन के उद्देश्य से बागेश्वर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत थाना कपकोट पुलिस को एक और सफलता मिली है। दिनांक 7 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष कपकोट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुशल सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए दबिश दी और फरार चल रहे एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने एफआईआर संख्या 37/24, धारा 109/352/74/33 बीएनएस से संबंधित गैर-जमानती वारंटी नन्दन सिंह पुत्र वीर सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त ग्राम बमसेरा खाईबगड़ का निवासी है तथा वर्तमान में तिमलाबगड़, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर में रह रहा था।
गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जीवन सामन्त एवं कांस्टेबल मनोज जोशी शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही आम जनता से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल-गरुड़ रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, कार क्षतिग्रस्त,आधे घंटे बाद बहाल हुआ यातायात
Ad
Share on whatsapp