logo

कपकोट में ₹3.02 करोड़ की लागत से बने नए इंटर कॉलेज भवन का विधायक सुरेश गड़िया ने किया उद्घाटन

खबर शेयर करें -

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन से विद्यार्थियों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
कपकोट (बागेश्वर)।
विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। विधायक कपकोट सुरेश गड़िया ने शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा लगभग ₹3 करोड़ 2 लाख 62 हजार की लागत से निर्मित पीएम श्री स्व. पान सिंह गढ़िया राजकीय इंटर कॉलेज, कपकोट के नवीन भवन का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि यह आधुनिक एवं सुव्यवस्थित भवन क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मजबूत आधार बनेगा। बेहतर कक्षाओं, आधुनिक संसाधनों और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
नव-निर्मित भवन में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक कक्षाएं, प्रशासनिक कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे शिक्षण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
विधायक ने इसे क्षेत्र के लिए दूरदर्शी और सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएगी।
इस गरिमामय कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कपकोट भावना शाही, हरीश मेहता, खंड शिक्षा अधिकारी चक्षुपती अवस्थी, विद्यालय के प्रधानाचार्य बची लाल, वरिष्ठ शिक्षक गंगा पांडे, गोपाल राम, जानकी कपकोटी, गणेश उपाध्याय, चंद्र सिंह कपकोटी, जनार्दन कोरंगा, तनुज तिरुवा, पूर्व प्रधान कैलाश दानू, प्रेमा ऐठानी, अंकित ऐठानी, हरीश कपकोटी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Share on whatsapp