logo

राष्ट्रीय एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी छाया रोमांच

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
कपकोट स्थित केदारेश्वर मैदान में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी उत्साह और रोमांच चरम पर रहा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे अनुभवी पैराग्लाइडर पायलटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सटीक लैंडिंग का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसका रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। तीसरे दिन कुल 68 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी तकनीकी दक्षता, संतुलन क्षमता और साहस का परिचय दिया। जालेख से उड़ान भरने वाले रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों ने कपकोट के आसमान को आकर्षक दृश्य में बदल दिया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक आयोजन स्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, नौ विजेताओं ने हासिल किए स्थान

प्रतियोगिता के दौरान पायलटों की सटीक लैंडिंग और संतुलित उड़ानों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। दर्शकों ने हर सफल लैंडिंग पर तालियों और उत्साह से पायलटों का हौसला बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बागेश्वर की 9 परियोजनाएं राज्य स्तर के लिए चयनित

आयोजन से कपकोट क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की व्यापक संभावनाएं भी सामने आई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यहां का प्राकृतिक वातावरण, अनुकूल हवा और सुंदर भौगोलिक संरचना पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग और अन्य एडवेंचर गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयुक्त है। इससे भविष्य में स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में स्थानीय प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं आयोजन समिति की अहम भूमिका रही है। प्रतिभागियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा कपकोट की प्राकृतिक सुंदरता की जमकर सराहना की।
आयोजन के संचालक जगदीश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिनमें देशभर के शीर्ष पैराग्लाइडर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी सहयोगी संस्थाओं, प्रशासन एवं स्थानीय लोगों का सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कलश यात्रा के साथ देवी एवं दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज, विधायक पार्वती दास ने किया शुभारंभ
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp