logo

देवभूमि का एक और लाल शहीद,मणिपुर में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए दी शहादत

खबर शेयर करें -

चंपावत: देवभूमि का एक और लाल देश की सेवा करते हुए मणिपुर में शहीद हो गया। मणिपुर में उग्रवादियों ने 12 सोमवार अगस्त को अचानक से हमला किया। इस हमले में चंपावत का लाल गुणानंद चौबे पुत्र हरिदत्त चौबे शहीद हो गया। गुणानंद चौबे मूल रूप से लोहाघाट के सुई गांव के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर शिक्षकों ने किया मंथन

जानकारी के मुताबिक गुणानंद चौबे असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी मणिपुर में थी। वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली में रहता है। शहीद गुणानंद चौबे के परिवार में उनकी पत्नी,दो बेटी और एक बेटा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा,पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

शहीद गुणानंद चौबे का अंतिम संस्कार कहा किया जाएगा, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। गुणानंद चौबे के शहीद होने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, उनके घर में मातम पसर गया। शहीद के पार्थिव शरीर को अभी असम राइफल कैंप रखा गया है। जल्द ही शहीद चौबे का पार्थिव शरीर वहां से रवाना किया जाएगा। इसके बाद उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। आसपास के लोग और परिजन शहीद के पैतृव गांव पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग के समर्थन में उतरी कांग्रेस, आंदोलन को दिया समर्थन
Ad
Share on whatsapp