logo

पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं नदियों के पुनर्जीवीकरण को बढ़ावा देने की पहल, चार नौलों की डीपीआर स्वीकृत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : धारी नदी का कैचमेंट क्षेत्र उपचार कार्यों के लिए प्रथम प्राथमिकता में चयनित

जिले में पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA) के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व के पांच धारा-नौलों के स्रोत संवर्धन एवं उपचार से संबंधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की समीक्षा की गई। इनमें से चार डीपीआर को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि एक डीपीआर में आवश्यक संशोधन कर पुनः प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में बह रहे जम्मू-कश्मीर के युवक की बचाई जान, पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता ने दिखाया साहस

बैठक में जिले की तीन नदियों के पुनर्जीवीकरण एवं उपचार के लिए प्रस्तुत प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद धारी नदी के कैचमेंट क्षेत्र को उपचार कार्यों के लिए प्रथम प्राथमिकता पर सर्वसम्मति से चयनित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आदिबद्री मंदिर में आग की घटना पर बोले ग्लेशियर बाबा, देवीकुंड में भव्य मंदिर बनाने की मांग

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल स्रोतों एवं नदियों के संरक्षण, पुनर्जीवीकरण और सतत प्रबंधन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पारंपरिक जल स्रोतों के संवर्धन तथा जल की उपलब्धता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp