logo

पांच हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पांच हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस समेत विभिन्न मामलों में पांच हजार का इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया है।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में जनपद बागेश्वर को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित रुप से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर में पंजीकृत धारा 8/21 NDPS Act के अभियुक्त सुरेश सिंह उर्फ सूर्या पुत्र आन सिंह निवासी ग्राम द्वारसौं थाना व जनपद बागेश्वर जो फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा काफी प्रयास किये गये थे। जिसके गिरफ्तार ना हो पाने के कारण माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरुद्ध NBW जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार का इनाम की घोषणा की गयी थी। टीम ने ताकुला रोड पौड़ीधार के निकट तपस्या होटल के समीप से आज आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व संवर्द्धन के साथ लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

बता दे कि अभियुक्त स्मैक की तस्करी में कई समय से सक्रिय है जिसके विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में पूर्व से भी 04 NDPS Act के अभियोग पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच MOU; वीर नारियों, वीर माताओं व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 100% ट्यूशन फीस में छूट

◼️आपराधिक इतिहास –
1. FIR No- 71/21 धारा 8/21 NDPS एक्ट
2. FIR No- 47/22, धारा 8/21 NDPS Act
3- FIR No- 05/23 धारा 8/21 NDPS Act
4. FIR No- 31/23 धारा 8/21 NDPS Act

यह भी पढ़ें 👉  बस से उतरते समय यात्री का हाथ पिछले टायर के नीचे आया, गंभीर घायल

आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.अ0उ0नि0 दिनेश चन्द्र जोशी, कोतवाली बागेश्वर।
2.हे0कानि0 पूरन चन्द्र मठपाल, कोतवाली बागेश्वर।
3.कानि0 नीरज वाणी, कोतवाली बागेश्वर।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp