logo

बागेश्वर में तंबाकूयुक्त गुटखा-पान मसालों की बिक्री रोकने को चला अभियान, मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण

खबर शेयर करें -

दीपावली तक जारी रहेगा खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

बागेश्वर। दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निकोटीन एवं तंबाकू युक्त गुटखा-पान मसालों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने निकोटीन एवं तंबाकू युक्त गुटखा तथा पान मसालों की बिक्री को रोकने के उद्देश्य से दुकानों की जांच की। साथ ही संबंधित दुकानदारों को नियमानुसार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

दीपावली पर्व को देखते हुए रेस्टोरेंट, ढाबों और मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। मिठाई विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे अपनी मिठाइयों पर निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करें, जिससे उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपयोग संबंधी जानकारी मिल सके। विभाग का उद्देश्य त्योहार के दौरान आम जनता को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  कत्यूर घाटी में खाद पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़, सड़क तक लगी कतारें

सहायक आयुक्त प्रकाश चंद्र फुलारा ने बताया कि दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के साथ ही दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिठाई विक्रेता निर्माण तिथि एवं उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करें और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी

उन्होंने कहा कि दीपावली तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp