logo

बोरबलड़ा में सड़क और बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का जिला कार्यालय में प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। विकासखंड कपकोट की ग्राम पंचायत बोरबलड़ा में सड़क और बिजली की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उपप्रधान उषा देवी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और विकास के संदेश के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा

ग्रामीणों का कहना है कि यूपीसीएल का विद्युत निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण गांव करीब 11 माह से अंधकार में है। वहीं बदियाकोट-बोरबलड़ा मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर स्कपर व काजवे नहीं बनाए गए हैं और डामरीकरण भी अधूरा है।

यह भी पढ़ें 👉  मॉक ड्रिल में धधकी आग, फायर कर्मियों ने सिखाया बचाव का हुनर

पत्र में किमी 22 में बने पुल के अप्रोच मार्ग को पूरा करने, किमी 12 से 20 तक खतरनाक हिस्सों में पैराफिट लगाने तथा किमी दो से बंद मोटर मार्ग को शीघ्र खोलने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुंगर नदी में बहने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

उपप्रधान ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यूपीसीएल और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर समस्याओं के समाधान की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp