logo

राजकीय इंटर कॉलेज नाचती में 1.23 करोड़ से हुए निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का लोकार्पण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज नाचती में 1 करोड़ 23 लाख 80 हजार रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विद्यालय के दो कक्षों के पुनर्निर्माण, छह कक्षों सहित जूनियर स्तर के कक्षों की व्यापक मरम्मत और प्रधानाचार्य कार्यालय के मरम्मत कार्यों का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए सुरक्षित भवन और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा और उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में आयोजित अखंड रामायण पाठ में भी जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Share on whatsapp