logo

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के 214 हाई रिस्क गांवों व वार्डों में से 150 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। वहीं 185 अधिसूचित टीबी मरीजों में से 181 का मूल्यांकन किया गया तथा पात्र 166 संपर्कों को टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  दर्शानी गांव में महिला पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर घायल

जिलाधिकारी ने पात्र बालिकाओं के HPV टीकाकरण के लिए निजी विद्यालयों में भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। RBSK की समीक्षा में उन्होंने गंभीर रोगों से पीड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुंगर नदी में बहने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

मातृ स्वास्थ्य की समीक्षा के दौरान गंभीर रक्ताल्पता और प्रसवोत्तर रक्तस्राव के मामलों में समय पर उपचार एवं रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। CHC बैजनाथ और कपकोट में Blood Storage Centre के लिए आवश्यक मानव संसाधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा ज्योति यात्रा को लेकर बागेश्वर में ट्रैफिक प्लान जारी शहर में कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, डिग्री कॉलेज मैदान में होगी वाहनों की पार्किंग

बैठक में 108 एंबुलेंस सेवा, स्वास्थ्य संस्थानों में PRD जवानों की तैनाती, बायोमेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण तथा कांडा सीएचसी में डाटा एंट्री ऑपरेटर की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp