बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति धारचूला विधायक हरीश धामी के कथित अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल तिराहे के समीप पुल पर विधायक का पुतला दहन कर विरोध जताया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के बाद बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से कार्यकर्ता थाने पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक हरीश धामी के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने विधायक के कथित व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, भाजयुमो कार्यकर्ता और पार्टी के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।







