logo

युवा नेता मनोज बचखेती ने नवनियुक्त डीएम से की मुलाकात, विकास के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर — भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता मनोज बचखेती ने शुक्रवार को नवनियुक्त जिलाधिकारी आकांशा कोंडे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

मनोज बचखेती ने विशेष रूप से बागेश्वर जिला अस्पताल की सुविधाओं को सुदृढ़ करने और 108 एंबुलेंस सेवा को सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने हालिया आपदाओं में प्रभावित हुए लोगों के नुकसान की भरपाई और राहत कार्यों को शीघ्र शुरू करने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने काला फीता बाधकर जताया विरोध

जिलाधिकारी आकांशा कोंडे ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों का आकलन (आगणन) कर लिया गया है और शीघ्र ही कार्य के अनुसार धनराशि अवमुक्त की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन आपदा प्रभावितों की मदद में कोई कमी नहीं छोड़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट-बागेश्वर मुख्य मार्ग पर मलबे का खतरा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने BRO पर उठाए सवाल

मनोज बचखेती ने जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया और जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाने की बात कही।

Share on whatsapp