logo

सरयू नदी में फंसे युवक को दमकल टीम ने सुरक्षित निकाला

खबर शेयर करें -

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर रेस्क्यू टीम, पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा

बागेश्वर। सरयू नदी के विकास भवन रोड-अग्निकुंड पुल क्षेत्र में बुधवार को एक युवक के नदी में पहुंच जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल में फिर दरकी पहाड़ी, बागेश्वर-गरुड़ मार्ग ठप

बुधवार अपराह्न करीब एक बजे आपदा कंट्रोल रूम से दमकल विभाग को सूचना मिली। इसके बाद स्टेशन प्रभारी त्रिलोक राम के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने विकास भवन रोड से अग्निकुंड पुल क्षेत्र तक नदी में सर्च अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  लाहुर-मिकिला-खलपट्टा सड़क की खराब स्थिति पर डीएम सख्त, निर्माण गुणवत्ता की होगी जांच

सर्च के दौरान युवक ठंडी सड़क के पास सुरक्षित अवस्था में मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कार्की (38), पुत्र नंदन सिंह कार्की, निवासी छानी भाटखोला, काफलीगैर बताया।

मौके पर कोतवाली पुलिस और 112 की टीम भी मौजूद रही। दमकल कर्मियों ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वाछम के विद्यालय का हाईस्कूल में हुआ उच्चीकरण, विधायक का क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp