logo

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं चाचरी का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं चाचरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पं. गोविंद बल्लभ पंत के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और उनके शासनकाल की विभिन्न कीर्तियों को याद किया। कविताओं के माध्यम से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
काव्य गोष्ठी में बेटियों के महत्व पर भी भावपूर्ण कविताओं का पाठ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटी परिवार की खुशियों और संस्कारों की आधार होती है। जिस घर में बेटी नहीं होती, वह घर घर नहीं, बल्कि सूना लगता है। बेटियों की शिक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।तहसीलदार ऋतु गोस्वामी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन महापुरुषों के जीवन और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों और विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं ने पारंपरिक चाचरी का शानदार गायन किया। इस अवसर पर अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी, ओमप्रकाश तिवारी, किशन सिंह मलड़ा, इंद्र सिंह परिहार, दलीप सिंह खेतवाल, केशवानंद जोशी, विनोद भट्ट, राजेश रौतेला, प्रशांत पांडे, डा. गोपाल कृष्ण जोशी, दीपचंद जोशी, पूरन तिवारी, धन सिंह ठठोला, मोहन चंद उप्रेती आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस हमलावर, टम्टा ने सरकार से कार्रवाई की मांग की
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp