logo

विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए जनपद में विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों की आवश्यकताओं का स्थलीय आकलन करते हुए आवश्यक सुधार कार्यों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर भवन, शौचालय एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने नए भवन निर्माण के साथ ही मेजर एवं माइनर रिपेयर से संबंधित आवश्यक कार्यों को चिन्हित कर उनकी सूची उपलब्ध कराने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली कौसानी पुलिस की 'बीट भ्रमण' पहल; बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम, महिलाओं को 'गौरा शक्ति ऐप' व नशा तस्करी के प्रति किया जागरूक

जिलाधिकारी ने बागेश्वर एवं कपकोट विकासखंड में पांच-पांच उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को चिन्हित कर उनमें आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों की सूची प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि चयनित विद्यालयों को आकर्षक, सुविधायुक्त एवं विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने वाले विद्यालयों के रूप में विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस लाइन मालता में एसपी ने परखी जवानों की दक्षता, जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग के साथ-साथ आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव, 108 बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी आशा राम सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp