logo

दिल्ली हादसे के विरोध में एनएसयूआई ने फूंका दिल्ली सरकार और भाजपा का पुतला

खबर शेयर करें -

कैंपस गेट पर प्रदर्शन कर छात्र सुरक्षा को लेकर उठाई जवाबदेही की मांग

बागेश्वर। दिल्ली में हुए हादसे के विरोध में एनएसयूआई बागेश्वर के कार्यकर्ताओं ने कैंपस गेट पर प्रदर्शन कर दिल्ली सरकार और भाजपा का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हादसे को लेकर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, वांछित वारंटी गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली हादसे पर केवल अफसोस जताने के बजाय जिम्मेदार लोगों से जवाब मांगा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्र हितों और सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रशासन एवं सरकार को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में आयुर्वेद का बढ़ा भरोसा, 4,791 रोगियों ने लिया पंचकर्म थेरेपी का लाभ

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यवस्थाओं में सुधार जरूरी है। उन्होंने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जवाबदेही तय करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश और भूस्खलन से छह ग्रामीण सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क प्रभावित

इस मौके पर नीरज जोशी, राहुल कुमार, सुमित सिंह, पंकज पपोला, तनुजा, नेहा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी लापरवाही के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp