logo

लंबित मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने काला फीता बाधकर जताया विरोध

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। लंबित मांगों का शासनादेश जारी न होने से नाराज एजुकेशन मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने काली फीती बांधकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और शासन के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  वाछम के विद्यालय का हाईस्कूल में हुआ उच्चीकरण, विधायक का क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौरव कर्मियाल ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के बजाय उन्हें लगातार उलझा रही है। उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मांगों का शासनादेश जारी नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है।

यह भी पढ़ें 👉  CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच MOU; वीर नारियों, वीर माताओं व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 100% ट्यूशन फीस में छूट

उन्होंने चेतावनी दी कि पांच अक्टूबर तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली हादसे के विरोध में एनएसयूआई ने फूंका दिल्ली सरकार और भाजपा का पुतला

इस दौरान एसोसिएशन के सचिव भुवन जोशी, मोहन चंद्र, ठाकुर सिंह, जितेंद्र सिंह, दीप्ति समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp