logo

11.88 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

गिरीछीना रोड पर चेकिंग के दौरान एसओजी ने की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा

बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने गिरीछीना रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक को 11.88 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दी दिवस पर 'मंजू जोशी स्मृति हिन्दी मेधावी सम्मान' पुरस्कारों की घोषणा

पुलिस के अनुसार उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर एसओजी टीम ने 17 सितंबर को गिरीछीना रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मनोज कुमार उर्फ मोनू, निवासी घटबगड़ वार्ड, बागेश्वर के कब्जे से 11.88 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पेनाल्टी शूटआउट में मुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता खिताब

मामले में कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर संख्या 64/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। साथ ही मामले में स्मैक की आपूर्ति से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘हनुमान अंश’ के बाद अनुप्रिया की बड़ी उपलब्धि, कैंची धाम में हुआ सम्मान

एसओजी टीम ने की कार्रवाई

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक सल्लाउद्दीन खान, कांस्टेबल रमेश सिंह, कांस्टेबल भुवन बोरा, कांस्टेबल संतोष सिंह (एसओजी/एएनटीएफ) और कांस्टेबल चालक विजय कुमार शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp