logo

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 32 वाहन चालकों के चालान

खबर शेयर करें -

होटल-ढाबों में चेकिंग कर आठ बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, तीन लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

बागेश्वर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें तीन वाहनों के चालान न्यायालय के लिए किए गए। इसके अलावा देर शाम होटल और ढाबों में चेकिंग कर बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान, दीपक कुमार को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनय पुरस्कार

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर को चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों की जांच कर बाहरी क्षेत्रों से आए आठ व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने बिना सत्यापन रह रहे और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की।

यह भी पढ़ें 👉  आरे-द्यांगण मोटर मार्ग पर खाई में गिरा निजी वाहन, डेढ़ घंटे चला सर्च अभियान

पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य बाहरी क्षेत्रों से आकर बिना पहचान या सत्यापन के रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखना और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें 👉  वन पंचायत सरपंचों को 5000 रुपये मासिक मानदेय देने की मांग, 10 दिन का अल्टीमेटम

पुलिस की अपील—नियमों का करें पालन

बागेश्वर पुलिस ने आम जनता से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही, कहीं भी अशांति या हुड़दंग की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp