logo

चमोली में हाथी पर्वत की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार

खबर शेयर करें -

चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में बद्रीनाथ से देहरादून लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग या क्रैश होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार दोपहर के वक्त ये हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान जोशीमठ के चाय गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। यूकाडा कर्मचारियों के अनुसार हेलीकॉप्टर की लोकेशन चाय गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास दिखाई दी है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट समेत छह लोग सवार हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की जोशीमठ और पांडुकेश्वर टीम दोपहर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। फिलहाल हेलीकॉप्टर के क्रैश या क्रैश लैंडिंग की स्थिति स्पष्ट नहीं है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।

Share on whatsapp