logo

सरयू नदी में नहाते समय बहा कक्षा नौ का छात्र, एक युवक ने भी लगाई नदी में छलांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : इंडोर स्टेडियम के पास सरयू नदी में नहाते समय एक 14 वर्षीय बालक बह गया, जबकि एक युवक ने सैंज के पास सरयू में छलांग लगा दी। युवक को पुलिस ने रेस्क्यू कर नदी से निकाला। उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है, जबकि बालक की खोजबीन की जा रही है। बागेश्वर में सरयू नदी में बहने की यह पांचवी घटना है।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष वाहिनी का हल्ला बोल, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना

मिली जानकारी के अनुसार कठायताबड़ा निवासी 14 वर्षीय शुभम कुमार पुत्र संतोष कुमार अपने अन्य दो साथियों के आज शाम स्टेडियम के आसपास खेल रहा था। तीनों सरयू नदी किनारे चले गए। वहां नहाने लगे। एकाएक शुभम बह गया। बताया जा रहा है कि उसके अन्य साथी वहां रोने लगे। पुलिस के अनुसार बालक कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में नवीं कक्षा में पढ़ता है। उसकी खोजबीन चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएमएफ फंड की जांच को लेकर बसंत कुमार ने खान विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

वही दूसरी घटना विकास भवन लकड़ी टाल के पास से 30 वर्षीय पंकज कनवाल पुत्र अमर सिंह निवासी सैंज, मजियाखेत ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। वह बहने लगा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फायर की टीम ने उसे अग्निकुंड के समीप से सकुशल रेस्क्यू कर लिया। चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक युवक को बचा लिया गया है।

Share on whatsapp