logo

इंजीनियर से मारपीट के विरोध में लामबंद हुए अभियंता, दो दिन का अल्टीमेटम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बाजपुर के लेवड़ा पुल पर बरसात का पानी आने के मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता इंजी. राजीव गौड़ के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप पूर्व विधायक प्रत्याशी बाजपुर राजेश कुमार और उनके साथियों पर लगाया गया है। घटना के विरोध में सोमवार को बागेश्वर निरीक्षण भवन में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की आपात बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियंताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि पीड़ित अभियंता की ओर से बाजपुर कोतवाली में तहरीर दी जा चुकी है। संघ ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
अभियंताओं ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर जिलेभर में सभी विकास कार्य बंद कर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। संघ ने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष विपिन चंद्र सनवाल ने की, जबकि संचालन महिला उपाध्यक्ष दीपिका ने किया। इस दौरान पूनम बिष्ट, गौरव पांडे, नेहा सिंह, विकास सिंह, शैलेश और दिव्या समेत कई अभियंता मौजूद रहे। बैठक में अभियंताओं की सुरक्षा और कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बाघ के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, कैमरा ट्रैप और ड्रोन से निगरानी, घायल महिला अस्पताल से डिस्चार्ज
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp