logo

दीक्षारंभ कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत

खबर शेयर करें -

कपकोट महाविद्यालय में दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दी गई महाविद्यालय और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी

कपकोट। स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कपकोट में आयोजित दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम के पहले दिन नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भावना शाही और विशिष्ट अतिथि राजा शाही ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने तथा महाविद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान

वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. भूपेंद्र चंद तिवारी ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। डॉ. दीपक कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और क्रेडिट सिस्टम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. एला मंडले ने महाविद्यालय के नियमों, अनुशासन तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न सहायता एवं शिकायत निवारण समितियों की जानकारी दी।

डॉ. पंकज पांडे ने भारतीय ज्ञान परंपरा और उसके समकालीन महत्व पर व्याख्यान दिया। वहीं डॉ. भारत गिरी ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय दिया और विभिन्न मनोरंजक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से एक-दूसरे से परिचित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ में रेशम कृषकों की जिला स्तरीय हितधारक परामर्श बैठक आयोजित,उन्नत तकनीकों की दी जानकारी

दीक्षारंभ कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों को महाविद्यालय से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. दीपा जोशी ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, विशेषकर मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

डॉ. पंकज पांडे ने एनसीसी, एनएसएस, क्रीड़ा, सांस्कृतिक परिषद एवं करियर काउंसलिंग सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. मनीषा नारियल ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों का परिचय कराया। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र कपकोट की समन्वयक डॉ. एला मंडले ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  कथित आपत्तिजनक फोटो को लेकर महिला ने मांगी फॉरेंसिक जांच, कहा सच सामने आए और मुझे न्याय मिले

कार्यक्रम का आयोजन IQAC की ओर से प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक की अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालन डॉ. चंद्र मेहता ने किया। प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालयीन जीवन की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और शैक्षणिक सफलता के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं, छात्र संघ अध्यक्ष मुकुल शाही एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp